Home » चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने सरयू महोत्सव के तहत होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ
Responsive Ad Your Ad Alt Text

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने सरयू महोत्सव के तहत होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे चिल्लूपार के सभी 29 न्याय पंचायतों में लगेगा बाग

स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विज़न

जनपद गोरखपुर आज सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी 29 न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद वृक्षारोपड़ अभियान का शुभारंभ चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने पकड़ी न्याय पंचायत के पोखरीगाँव 100 पौधें और तिलसर न्याय पंचायत के रामपुर गड़री में 200 पौधें ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में सबसे बड़ी समस्या आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की होगी। जिस तरह से पेड़ कट रहे है और पर्यावरण परिवर्तित हो रहा वो समय दूर नहीं जब ऑक्सीजन भी ख़रीदना पड़ेगा। इस लिये सरयू अमृत महोत्सव के तहत एक पेड़ माँ के नाम पूरे चिल्लूपार के 29 न्याय पंचायत में एक बाग लगाने का अभियान शुरू किया गया है। ये अभियान 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती से शुरू होकर सरदार पटेल जी की जयंती 31 अक्तूबर तक चलेगा। जिससे हर न्याय पंचायत में एक बाग तैयार होगा जो आने वाले हमारे पीढ़ियो को स्वच्छ हवा प्रदान करेगा।इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है।इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ लगाया जायेगा जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके।इस अवसर पर मुख्य रूप से इस वृक्षारोपण के संयोजक आनंद चंद मण्डल अध्यक्ष देवेश निषाद भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर अनिल भट्ट विधायक प्रतिनिध आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी विधायक पीआरओ प्रशांत शाही बनवारी प्रसाद अष्टभुजा सिंह मुन्ना चंद जानकी गुप्ता सुनील चंद पिंटू राघवेंद्र चंद विजय चंद शैलेंद्र चंद अरविंद दूबे पंडित श्रीधर दूबे राकेश शर्मा हृदय पांडेय बबलू दूबे सुरेश दुबे हृदय शंकर सिंह प्रधान प्रतिनिध हरेकृष्ण द्विवेदी अरुण कुमार दूबे राम बचन यादव राम निवास यादव राम सिंगारे मौर्य दया शंकर दूबे शिव प्रकाश शाही संतोष गौतम संतोष दूबे प्रवीण दूबे वीरेंद्र दूबे शमियुल्लाह अंसारी अनूप चंद एडवोकेट बबलू गुप्ता अखिलेश यादव पिंटू पांडेय कमलाकर पांडेय नागेन्द्र शर्मा राम मिलन राम दयाल जय राम प्रसाद राम प्रकाश दुबे अजय पांडेय विष्णु पांडेय सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text