Home » कांग्रेस के राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर में बेरोज़गारी दिवस मनाया गया
Responsive Ad Your Ad Alt Text

कांग्रेस के राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर में बेरोज़गारी दिवस मनाया गया

स्वतंत्र पत्रकार विजन
इक़बाल अहमद

जनपद गोरखपुर 17 सितंबर को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर में बेरोज़गारी दिवस मनाया गया। गोरखपुर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूरज यादव के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा टाउन हॉल से लेकर इंद्रा गांधी जी की प्रतिमा तक पैदल चल कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर बेरोजगारी दिवस मनाया गया युवा कांग्रेस के साथियों के साथ श्री यादव ने प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की 2 करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का वादा कर के केन्द्र में आई तीसरी बार मोदी सरकार देश के युवाओं के साथ छलावा कर रही है अभी तक केन्द्र सरकार ने केन्द्र में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है जिससे देश का युवा भाजपा सरकार से हताश और निराश है रोज आए दिन पेपर लीक जैसी घटनाएं से देश के बेरोजगार युवा आत्म हत्या करने के लिए मजबुर हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी बेरोजगार नौजवानों किसानों के मुद्दे पर लगातार लड़ती रही है आगे भी हम लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह सैथवार महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम प्रदेश सचिव आदिअंश गांधी प्रदेश सचिव शिवम् चतुर्वेदी एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विख्यात भट्ट , युवा जिला उपाध्यक्ष समीर खान, संदीप कुमार प्रवीण सिंह सोनू चौहान विष्णु शर्मा अतजर ज़माल, धर्मेन्द्र दुबे इत्यादि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text