Monday, April 29, 2024
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य रत्न अवार्ड से नवाजे गए डा.अरविंद कुमार ग्रीनमैन

अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य रत्न अवार्ड से नवाजे गए डा.अरविंद कुमार ग्रीनमैन

गुड्डू यादव ब्यूरो चीफ
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर:पोखरा नेपाल में आयोजित नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का पंचम संस्करण 22,23,24 फरवरी को आयोजित था। जिसमें जनपद के जखनिया मुड़ियारी ग्रामसभा निवासी अरविंद कुमार आजाद ‘ग्रीनमैन’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य रत्न अवार्ड’ से नवाजा गया। इससे पहले भी डा.अरविंद कुमार को विभिन्न साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई उत्कृष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि विगत वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर द्वारा इन्हें विद्या वाचस्पति डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से सम्मानित किया गया। तथा मेरठ विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में क्रांतिधरा साहित्य अकादमी ने इन्हें ‘पर्यावरण प्रहरी’ अवार्ड से सम्मानित किया। अटल स्मृति क्रांतिधरा ग्रीनमैन सम्मान, राष्ट्रहित प्रतिभा सम्मान,भोपाल में रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान,राष्ट्रीय सूर वातायन प्रसून सम्मान,पूर्वांचल रत्न,सम्मान, साहित्य श्री सम्मान सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।
ये सम्मान इन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर प्रयास एवं सामाजिक क्षेत्र की पंजी.सामाजिक संस्था रूलर डेवलपमेंट एवं रिसर्च फाऊंडेशन के साथ जुड़कर निर्धन गरीब परिवार की बेटियों की शादी में सहयोग तथा निर्धन बच्चों के पढ़ाई में सहयोग इनका सराहनीय योगदान है।
इस साहित्यिक महोत्सव में समस्त भारत से साहित्यिक सामाजिक व पत्रकारिता जगत की विभिन्न विभूतियों की सहभागिता रही। जिसमें पटना वरिष्ठ साहित्यकार विभारानी श्रीवास्तव, मीरा प्रकाश,रवि श्रीवास्तव,मधुरेश नारायण,जमशेदपुर से नीता सागर चौधरी लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ मनीष शुक्ला सहित अनेक साहित्यिक सामाजिक क्षेत्र की महान विभूतियां आई थी।पंचम नेपाल भारत साहित्य महोत्सव के संयोजक नेपाल के वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्योतिष शिरोमणि डॉक्टर बलराम उपाध्याय रैग्मी जी थे। तथा इस महोत्सव के आयोजक क्रांतिधरा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित थे।विदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित होने की खबर सुनकर डॉ अरविंद कुमार के विभागीय सहकर्मियों,शुभेच्छुओं तथा इष्टजनों ने शुभकामना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments