Friday, May 17, 2024
HomeUncategorizedतेजी से आगे बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था - अजय मिश्र...

तेजी से आगे बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था – अजय मिश्र “टेनी”

*केंद्र में भाजपा के शासनकाल में भारत आज बेहद मजबूत स्थिति में

*केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने नगर पंचायत निघासन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की गिनायीं उपलब्धियां

विमल मिश्रा
स्वतंत्र पत्रकार विजन

लखीमपुर खीरी।
निघासन नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र “टेनी” ने केंद्र और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अपना देश भारत आज पूरे बिश्व में अपनी पताका लहरा रहा है।
प्रेस वार्ता के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने नगर क्षेत्र के 21 आंगन बाडी़ केन्द्रों के लिये 600 किटें बांटी।
बुधवार को नगर पंचायत निघासन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बताया कि एनडीए के दस वर्ष के कार्यकाल में भारत की स्थित पहले से काफी सुदृढ हुई है। उन्होंने बताया कि चार करोड़ लोगों को आवास व दस करोड़ लोगों को शौचालय दिये गये हैं। वहीं दस करोड़ महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन, 11.50 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि से आच्छादित किया गया है। प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3.75 लाख किमी सड़क बनायी गयी है। 700 मेडिकल कालेज, 75 एअरपोर्ट, 23 आई आईटी कालेज,1113 विश्व विद्यालय खोले गये हैं। 200 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया गया है। 3.5 साल पहले मुफ्त शुरु हुई।अन्न योजना पांच साल आगे और बढा़ दी गयी है।महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है।उच्च शिक्षा में 28 प्रतिशत नामांन बढा है।श्रम बल 20 प्रतिशत से 37 प्रतिशत हो गया है। महिलाओं के उत्थान के लिये 83 लाख स्वय सहायता समूह संचालित किये गये हैं।अरब देशों से विभिन्न प्रकार के मैत्री सम्बंध स्थापित किये गये हैं। देश में रेल, हवाई अड्डों व सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों के लिये तमाम योजनाएं चलायी जा रही हैं।प्रति व्यक्ति सालाना आय 86 हजार से बढ़कर एक लाख बहत्तर हजार हो गयी है। हुनर वाले लोगों को पीएम विश्वकर्मा योजना से आच्छादित किया जा रहा है।देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।मंहगाई दर 8 प्रतिशत से 5 प्रतिशत आ गयी है।बेरोजगारों की संख्या में कमी आयी है। कार्यक्रम के दौरान अजय मिश्र टेनी ने नगर क्षेत्र में संचालित 21 आंगनबाडी़ केन्द्रों में अध्ययनरत 600 बच्चों के खाने के लिये बर्तनों की किट दी गयी। कार्यक्रम में पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि, स्थाई किये जाने, खातों के जरिये मानदेय दिये जाने सहित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, संगम लाल मिश्रा,ईओ दिनेश शुक्ला, केपीराना, दयाशंकर मौर्य, नगेन्द्र सिंह सेंगर, रतीराम लोधी,संजय गिरि, अशोक तिवारी गुड्डू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments