Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedवन विभाग की नाकामी से मारे जा रहे जंगली जानवर

वन विभाग की नाकामी से मारे जा रहे जंगली जानवर

कमलेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

संत कबीर नगर –जनपद में कई जगह जंगली जानवरों का शिकार हो रहा है,परन्तु वन विभाग की टीम कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जंगली जानवर के शिकार पर यदि प्रशासन ऐसे ही शांत रहेगा तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे बीच से यह जानवर विलुप्त हो जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार जनपद में इन दिनों दूसरे जनपद से आए शिकारी गांव में जंगली जानवरों सूअर, बिल्ली, सियार, शाही, नेवला, खरगोश आदि को मार कर बेच रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की नज़र इन शिकारियों पर नही पड़ रही है।सूत्रों के अनुसार इन बेजुबानों पर इस क़दर अत्याचार करने वालों को वहां के स्थानीय लोगों का सरंक्षण प्राप्त होता है, जो वन विभाग व पुलिस टीम को मैनेज करने का काम करते हैं। उसी में वह लोग भी शिकारियों से अत्याचार के नाम पर वसूली करते हैं। जिसको कोई रोकने टोकने वाला नही है।अभी हाल ही में एक शिकायत बेलहर कला रेंज की मिली है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे यह प्रतीत होता है कि इन शिकारियों पर वन विभाग का सरंक्षण प्राप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments