Sunday, May 5, 2024
HomeUncategorizedगाजीपुर: हॉकी से बृजेश ने बनाई पहचान, अब दे रहे प्रशिक्षण

गाजीपुर: हॉकी से बृजेश ने बनाई पहचान, अब दे रहे प्रशिक्षण

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर। शहर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी की बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे बृजेश ने अपनी पहचान हांकी के खेल से बनाई है। एक दशक पूर्व बृजेश ने हॉकी खेलना शुरू किया था और विगत 5 वर्षों से बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शकुन टाइम से बातचीत करते हुए बृजेश ने बताया कि मैं हॉकी का नेशनल, ऑल इंडिया अंतरमहाविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता अन्य प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका हूं। मेरे प्रशिक्षण में नेहरू स्पोर्ट स्टेडियम गोराबाजार में 70 बच्चे अभ्यास कर रहे हैं। मेरे प्रशिक्षण में दो बच्चों का चयन साई में हुआ, दो बच्चों का चयन स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में, दो बच्चों का चयन स्पोर्ट स्टेट हॉस्टल में हुआ है। सब जूनियर नेशनल एवं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया है। बृजेश के देखरेख में सब जूनियर टीम ने लखनऊ स्थित बाबू के.डी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता हुई है। बृजेश मूल रूप से मऊ जनपद के रहने वाले हैं इनके पिता रमेश प्रसाद एक किसान है। बृजेश ने शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर की है। पूर्व में केंद्रीय विद्यालय मऊ में शारीरिक शिक्षा के अध्यापक के रूप में भी अपनी सीमाएं दे चुके हैं। बृजेश अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। हॉकी के प्रति जुनून और लगाओ ने बृजेश को एक राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ-साथ एक सफल कोच के रूप में भी देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments