Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedशैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन

शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट कमलेश कुमार स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाज़ीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं निर्वाचन कार्यक्रम आज जनपद के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा चल रही नीतियों के साथ ही निपुण भारत योजना को सकुशल संचालित करने को लेकर वार्ता किया गया। प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने बताया कि 12 जनवरी से 20 जनवरी तक राष्ट्रीय शैक्षिक संघ का कर्तव्य बोध का कार्यक्रम है। जिसे प्रत्येक वर्ष प्रदेश की सभी इकाइयों के द्वारा मनाया जाता है। 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती और 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती इन 15 दिनों के मध्य संगठन कर्तव्य भोज दिवस मनाता रहता है। वहीं उन्होंने बताया कि आज की गोष्ठी के माध्यम से विद्यालय की शिक्षा की गति को कैसे आगे बढ़ाएंगे इस पर भी विचार किया गया। संगोष्ठी के दौरान जनपद के तमाम विद्यालयों के बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं और समाधान को लेकर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत संचालित करने के अपील भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments