Tuesday, May 7, 2024
HomeUncategorizedभाजपा ने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा –...

भाजपा ने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा – शीला सिंह

रिपोर्ट

शशिकान्त जायसवाल स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अंडमान निकोबार की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शीला सिंह अपने दो दिवसीय जनपद दौरे पर जिले के भदौरा बाजार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों के साथ दुल्हन पैलेस में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और शक्तिशाली हो रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान के साथ मुख्य धारा से जोड़ने का जो प्रयास विगत नौ वर्षों में हुआ है वह सरकार की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व की सरकारों से समाज का हर वर्ग संतुष्ट एवं संतृप्त महसूस कर रहा है। अपने संवाद कार्यक्रम के दौरान शीला सिंह ने करहिया स्थित मां कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा कसेरा पोखरा स्थित मुसहर बस्ती के लाभार्थियों संग मुलाकात कर सेल्फी भी लिया। इसके उपरान्त दिलदारनगर स्थित भक्सी में भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सुमन मौर्या के घर भोजन तथा जमानियां कस्बा मे सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा गुड्डी पांडेय के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, रूद्रा पांडेय,पूनम मौर्या, किरन सिंह, महामंत्री महिला मोर्चा माया सिंह आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments