Home » दिव्यता के बीच दरिद्रता… जहां गरीब दीयों से तेल ले जाने के लिए मजबूर वहां उत्सव का प्रकाश धुंधला हो जाता है……. अखिलेश यादव
Responsive Ad Your Ad Alt Text

दिव्यता के बीच दरिद्रता… जहां गरीब दीयों से तेल ले जाने के लिए मजबूर वहां उत्सव का प्रकाश धुंधला हो जाता है……. अखिलेश यादव


स्वतंत्र पत्रकार विजन

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को राम जन्मभूमिअयोध्या नगरी में सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 22 लाख से अधिक दीये जलाने का जिक्र किए बिना कहा कि हमारी तो यही कामना है कि एक ऐसा पर्व भी आए, जिसमें सिर्फ घाट ही नहीं, बल्कि हर गरीब का घर भी जगमगाए। अखिलेश ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ”दिव्यता के बीच दरिद्रता… जहां गरीबी दीयों से तेल ले जाने के लिए मजबूर करे, वहां उत्सव का प्रकाश धुंधला हो जाता है। हमारी तो यही कामना है कि एक ऐसा पर्व भी आए, जिसमें सिर्फ घाट ही नहीं, बल्कि हर गरीब का घर भी जगमगाए।”सपा प्रमुख ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें घाट पर कुछ बच्‍चे दीयों से तेल निकालकर गैलन और अन्य बर्तनों में भरकर ले जाते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपस्थिति में भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में शनिवार शाम राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 22 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए, जो ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के मुताबिक विश्व कीर्तिमान है। एक आधिकारिक बयान में यह दावा किया गया है।
बयान में कहा गया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव-2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्वलित किए। पिछले वर्ष 2022 में प्रज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग 6.47 लाख अधिक रही। बयान के मुताबिक, ड्रोन से की गई दीपों की गणना के बाद दीपोत्सव ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नया कीर्तिमान दर्ज किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text