Home » नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का खलीलाबाद में किया गया आयोजन
Responsive Ad Your Ad Alt Text

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का खलीलाबाद में किया गया आयोजन

कमलेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

संतकबीरनगर : लोकसभा द्वारा पारित नारी शक्ति वन्दन अधिनियम -2023 की जन जागरूकता के उद्देश्य से सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा खलीलाबाद ब्लॉक स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. ममता पांडेय मौजूद रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉक्टर ममता पांडे ने कहा कि संसद के दोनों सदनों से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला आरक्षण विधेयक के नाम से जाना जा रहा है। यह संभवत: ऐसा पहला अधिनियम है जो न केवल देश की 50 प्रतिशत जनसंख्या को सीधे लाभान्वित करता है, बल्कि जिसके लिए भारत सरकार ने पिछले कम से कम 9 वर्ष से भारी भरकम पृष्ठभूमि तैयार कर रखी थी। यह पृष्ठभूमि महिला सशक्तिकरण के विभिन्न प्रयासों की है। इसी कानून के जरिए महिलाओं को मोदी सरकार अब सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। इसके अलावा हमारी सरकार ने देश व प्रदेश की महिलाओं का ख्याल रखते हुए प्रधानमंत्री आवास, घर-घर शौचालय, उज्जवला योजना जैसी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें समाज में सम्मान देने का कार्य कर रही है। वहीं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए दूरगामी सोच रखने वाले जन नेता हैं। सरकार ने बालिका के जन्म से लेकर वृद्ध माता तक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना तक, तीन तलाक को दंडनीय बनाने से लेकर महिलाओं के प्रति अपराधों के लिए कानूनी प्रावधानों को कड़ा करने तक नारी शक्ति वंदन की पूरी श्रृंखला चलाकर पहले यह सुनिश्चित किया कि मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए महिलाएं सक्षम और समर्थ हों। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के बाद इस सारी पृष्ठभूमि पर एक ध्वज की तरह स्थापित हुआ है नारी शक्ति वंदन अधिनियम। जो महिलाओं को राजनीतिक तौर पर भी सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पर्चन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा उषा पांडे, नगर उपाध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, राधेश्याम, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, किरण प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख खलीलाबाद प्रमिला देवी, अर्चना श्रीवास्तव, राजकुमारी देवी, राम सागर चौधरी, राम नयन शर्मा, भगवान दास आदि मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text