Home » नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सैकड़ो महिलाओं व छात्राओं के साथ निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
Responsive Ad Your Ad Alt Text

नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सैकड़ो महिलाओं व छात्राओं के साथ निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

रिपोर्टर मुकेश सिंह
स्वतंत्र पत्रकार विजन

बेरूआरबारी/सुखपुरा |भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम पास करने के उपलक्ष्य में नवरात्र के पावन पर्व पर बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह ने सैकड़ो लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर नारी शौर्य का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वारा मां पचरूखा देवी के स्थान से आरंभ होकर विधानसभा के विभिन्न मार्गो से होते हुए।बाईक व स्कुटी से निकाली गई जुलूस सहतवार,बांसडीह,बेरूआरबारी होते हुए सुखपुरा के ऐतिहासिक मां भगवती का दर्शन करने के बाद बैसहा स्थित विनोद उत्सव वाटिका पर संपन्न हुआ। मोटरसाइकिल यात्रा को हर जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,महामंत्री राकेश महाजन, प्रधान शैलेंद्र राजभर,अंजय गुप्ता, रांधा सिंह,राजेश दुबे,नितेश सिंह, प्रकाश उपाध्याय आदि लोगों ने जुलूस का गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके मातृशक्ति को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का लक्ष्य सफल होते प्रतीत होता है। जिसका जीता जागता उदाहरण नारी शक्ति बंदन अधिनियम का पास होना है। पिछली सरकारों में महिलाओं का कोई स्थान नहीं होता था ,लेकिन आज हर पंक्ति में सबसे पहले महिलाओं को देश के प्रधानमंत्री ने खड़ा कर एक मिसाल कायम किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा बेरूआरबारी की मंडल अध्यक्ष रेखा सिंह,सिंपी सिंह,मिक्की सिंह,आरती सिंह ज्योति सिंह,पुजा, आस्था,माया,बंटी,बंदना, रोशनी आदि सैकड़ों की संख्या में नव युवतियों ने सहभागिता निभाई।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text