Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedहिंदी हमारी संस्कृति ही नहीं बल्कि शिष्टाचार की भी जननी है: कृष्णकांत...

हिंदी हमारी संस्कृति ही नहीं बल्कि शिष्टाचार की भी जननी है: कृष्णकांत पाठक

रिपोर्टर मुकेश सिंह
स्वतंत्र पत्रकार विजन
दुबहड़,बलिया। नेहरू युवा केन्द्र बलिया के दिशा निर्देश में हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंगल पांडे विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णकांत पाठक ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की ही नहीं बल्कि शिष्टाचार की भी जननी है। हिंदी के महत्व के विषय मे में बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से आज तक भारतीयता की संकल्पना के विकास में हिंदी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि प्रेम से परिपूर्ण हिंदी भाषा विविधता में एकता को सिद्ध करती है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से डॉ चंडी प्रसाद पाण्डेय, डॉ धनंजय सिंह, डॉ विवेक सिंह, डॉ रोहित सिंह, डॉ हसीन अहमद, आदि लोग रहे। संचालन एन एस एस प्रभारी डॉ रजनीकांत तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments