Sunday, April 28, 2024
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन गाजिपुर में कल

रिपोर्ट
शशिकान्त जायसवाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 20 जनवरी को जिले में हो रहा है जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य का आगमन भी संभावित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 11.40 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 11.50 बजे कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम जाएंगे। उसके बाद 12.25 बजे एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में वह पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे और सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसी क्रम में दिन में 1.30 बजे शहर में स्थित आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष 2.35 बजे पार्टी के जिला कार्यालय पर लोकसभा संचालन समिति और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दिन में 3.15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments