कैंम्पियरगंज क्षेत्र के कई स्कूलों की दीवारें टूटीं, भवन जर्जर; बीईओ बोले—रिपोर्ट भेजी जा चुकी
स्वतंत्र पत्रकार विजन
अरुण कुमार गोंड
गोरखपुर: जनपद के कैंम्पियरगंज विकासखंड में कई परिषदीय विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्र के चकदह पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कैंम्पियरगंज क्षेत्र में कई ऐसे प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में हैं। कुछ विद्यालयों की बाउंड्रीवाल भी टूट चुकी है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे हालात में बच्चों को जर्जर भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों की खराब स्थिति के कारण बच्चों और शिक्षकों को हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जर्जर विद्यालयों की रिपोर्ट जिला स्तर के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं जब उनसे इन विद्यालयों की सूची के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बीएसए कार्यालय से उन्हें इस संबंध में जानकारी साझा न करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्षेत्र के जर्जर विद्यालयों की मरम्मत कब होगी और बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कब मिल पाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर विद्यालयों की स्थिति सुधारने की मांग की है।
