Monday, April 29, 2024
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वर्गीय प्रभुनाथ चौहान को दी...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वर्गीय प्रभुनाथ चौहान को दी श्रद्धांजलि, तत्पश्चात पूर्व एमएलसी से की मुलाकात

रिपोर्ट रमेश पटेल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी आज गाज़ीपुर दौरे के दौरान दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय प्रभुनाथ चौहान के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किए, इसके पश्चात भाजपा नेता सुधाकर सिंह कुशवाहा के घर पहुंचकर पूर्व एम एल सी ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा का हाल चाल लिया।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री श्री अमरपाल मौर्य क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, भाजपा नेता विनोद सैनी थे।
स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मुराहू राजभर, गुलाब कुशवाहा, डा अनिल राजभर, परशुराम मौर्य, राम अवध कुशवाहा, अमृत चौहान, रामाश्रय चौहान, बलिराम मौर्य, रामलखन मौर्य आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments