Home » .सम्पूर्ण समाधान दिवस गोला तहसील सभागार में आयोजित हुआ विलंब से पहुचे आला अफसर जिस कारण मायूस होकर लौटे फरियादी
Responsive Ad Your Ad Alt Text

.सम्पूर्ण समाधान दिवस गोला तहसील सभागार में आयोजित हुआ विलंब से पहुचे आला अफसर जिस कारण मायूस होकर लौटे फरियादी

कुल 93 मामले आये 11 का हुआ निस्तारण

स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विजन

जनपद गोरखपुर गोला तहसील सभागार में शनिवार को शासन के रोस्टर के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने किया। जिलाधिकारी व जिला पुलिस मुखिया डॉ गौरव ग्रोवर का काफिला ठीक सवा एक बजे समाधान दिवस गोला पर पहुचा। उनके आने के पहले तहसील समाधान दिवस अधिकारी राजुकुमार सी एम ओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला सी ओ गोला रत्नेश्वर सिंह ने सभी पीड़ितों की पीड़ा को सुना।और समाधान कराने का भरपूर प्रयास किया। ठीक सवा एक बजे जिले के दोनों अफसरानों के आने के बाद पीड़ितों का हुजूम उमड़ पड़ा।सभी फरियादी अपने अधिकारी से मिलने के लिए उमड़ पड़े। अवरुस से शिकायत मिली कि सरकारीपत्थर गड़ने के बाद कुछ लोंगो ने पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया।जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया। उनके सामने विद्दुत विकास पुलिस पेंशन पी डब्लू डी सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना पत्र आये ।जिसमे कार्यवाही के लिए आदेश जारी किया। पहाड़पुर से एक आवेदन पत्र आया कि चकमार्ग संख्या 178 पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया है।जिसका माननीय न्यायालय से बेदखली का आदेश भी जारी हो गया है ।लेकिन अभी तक खाली नही हुआ है।जिसपर डी एम ने तत्काल खाली कराए जाने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकरण भी आये। ठीक दो बजे द्वय अधिकारियों का काफिला जिले के लिए रवाना हो गया।इस समाधान दिवस पर परम्उउकह रूप से बी डी ओ दिवाकर सिंह रघुनाथ सिंह घीसम प्रसाद अरुण कुमार सिंह बशिष्ठ नारायण सिंह उदय शंकर राय डॉ अमरेन्द्र नाथ ठाकुर सुनील कुमार संजय तिवारी कृष्णकुमार यादव के एम उपाध्याय परमहंस लल्लन प्रसाद रमेश पांडेय रणविजय यादव रेंजर एस जे सिंह नरसिंह वर्मा पी डी ओझा हरिकरन सिंह सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text