Home » भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने सदस्यता अभियान को लेकर किया समीक्षा बैठक
Responsive Ad Your Ad Alt Text

भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने सदस्यता अभियान को लेकर किया समीक्षा बैठक

भाजपा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू

स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विजन

जनपद गोरखपुर रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय पर संगठन महापर्व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के तहत “प्रथम चरण की समीक्षा एवं 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले द्वितीय चरण की सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने दूसरे चरण की सदस्यता को और तीव्र गति देने को कहा, उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का सबसे मुख्य कार्यक्रम होता है जिसे हमें पूरी निष्ठा के साथ करने की जरूरत है। उन्होंने सक्रिय सदस्य बनने के लिये सभी को कम से कम नया सौ सदस्य बनाने होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई बूथ छूटे प्रत्येक बूथों पर सदस्य बनाने हैं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक,भाजपा जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल ने कहा कि भाजपा के विशाल परिवार में हम सभी संगठन के माध्यम से जो योगदान दे रहे हैं वो आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण होगा।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही देश व प्रदेश की सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा और हम सभी इस कार्यकाल में संगठन का हिस्सा हैं भविष्य में इस बात पर हमारी पीठियाँ गर्व करेंगी।संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिकेष राम त्रिपाठी ने किया| बैठक में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व जिला महामन्त्री डा आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, ब्रह्मानन्द शुक्ल, छोटेलाल मौर्य, शेषमणि त्रिपाठी, संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवजी चन्द, दिलीप कुमार यादव, सुमन सिंह, अंशु सिंह, शशि प्रताप सिंह, शत्रुघ्न कसौधन, स्वतंत्र सिंह, मंजू सिंह, चंचला शुक्ला, डॉ सदानंद शर्मा, रामानन्द यादव, राम उजागिर शुक्ल, नरेन्द्र सिंह, के एम मझवार, नीरज दुबे, विनय कुमार सिंह, हरिकेष पासवान सहित जिला पदाधिकारी/ब्लाक प्रमुख/नगर पंचायत अध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष/मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अभियान टोली उपस्थित रही ।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text