Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedपीढेश्वरनाथ महादेव सेवा ट्रस्ट ने वितरित किए 50 कंबल

पीढेश्वरनाथ महादेव सेवा ट्रस्ट ने वितरित किए 50 कंबल

दुर्गेश मूर्तिकार

सिद्धार्थ नगर जनपद के बांसी। खेसरहा ब्लाक के बाबा पीढेश्वरनाथ महादेव सेवा ट्रस्ट 80 जी स्थाई मान्यता प्राप्त के उपलक्ष्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार को ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कुमार त्रिपाठी गांव गांव जाकर ऐसे गरीब ने गरीब असहाय जो कि घर से कहीं जा नहीं सकते उनके बीच कमल का वितरण किया। कुल 50 गरीबों को कंबल दिया गया। कलावती, संसार माती शीला देवी प्रभावती कैलाश माती आदि लोगों के घर जाकर कंबल वितरण किया गया इस दौरान ट्रस्ट प्रबंधक अशोक त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है ताकि ठंड से बच सके। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कहीं जा नहीं पता है उनके घर जाकर कंबल दिया जाएगा ठंड से किसी की जान नहीं जाए इसलिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों का हालचाल भी जाना साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोगों के लिए हर संभव मदद करने के लिए ट्रस्ट द्वारा प्रयास किया जाएगा लगातार ठंड से बचने के लिए गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं ताकि कोई गरीब का जान ठंड से नहीं जाए यह कार्यक्रम पूरे ठंडक चलता रहेगा इस दौरान धर्मेंद्र त्रिपाठी विशाल शुक्ला मनीष श्याम मिश्रा बजरंगबली त्रिपाठी राममिलन यादव नीतीश चतुर्वेदी तथा चंदन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments