Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedगाजीपुर में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मना डिंपल यादव का...

गाजीपुर में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मना डिंपल यादव का जन्मदिन

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर। जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर 15 जनवरी 2024 को पार्टी की वरिष्ठ नेता,मैनपुरी सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव का 47 वां जन्मदिन समारोह महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डिंपल यादव की लम्बी उम्र की कामना की। महिला पदाधिकारियों का कहना है कि डिंपल यादव के जन्मदिन पर हम सभी मलिलाएं संकल्प लेती हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सभी महिला पदाधिकारियों ने एक सुर में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने डिम्पल को पार्टी की एक कर्मठ, समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह सरलता, सादगी की पर्याय है। वह सहृदय होने के नाते कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को अवसर मिला महिला सशक्तिकरण के लिए अनेको फेसले लिएं गये। समाजवादी पार्टी ने महिलाओ के सशक्तिकरण को हमेशा अत्यन्त महत्व दिया है।हमारी सरकार मे महिलाओ की शिक्षा आर्थिक स्वावलंबन,स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए क ई योजनाएं शुरू की थी।रानी लक्ष्मीबाई महिला सशक्तिकरण कोष की स्थापना कर महिलाओं को आर्थिक मदद करने,वूमेन पावर लाइन 1090हेल्प लाइन कन्या विधा धन,निशुल्क शिक्षा,102नम्बर की एम्बुलेंस सेवा आदि तमाम योजनाएं लागू कर समाजवादी पार्टी ने महिलाओ को शक्तिशाली समृद्ध और सम्पन्न बनाने का काम किया।
इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने डिम्पल को पार्टी की एक कर्मठ, समर्पित नेता बताते हुए कहा कि वह सरलता, घढढ की पर्याय है। वह सहृदय होंने के नाते कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि समाज
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, डॉ सीमा यादव,अल्का अग्रवाल,रीना यादव,संगीता यादव,कंचन रावत, गोपाल यादव, धन्नो यादव,शोभा जायसवाल,वर्षा यादव,, अनीता यादव आदि मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments