Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedराम मंदिर तीर्थ से प्राप्त पूजित अक्षत के वितरण कर शोभायात्रा निकाली

राम मंदिर तीर्थ से प्राप्त पूजित अक्षत के वितरण कर शोभायात्रा निकाली

अयोध्या
रिपोर्ट जितेन्द्र यादव

स्वतंत्र पत्रकार विजन

अयोध्या।।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राम की भक्ति से वातावरण आच्छादित हो रहा है। चारों ओर हर्ष का माहौल दिख रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा हेतु जनभागीदारी को साथ लेते हुए मगंल मूरति फाउंडेशन महिला मोर्चा व संघ परिवार ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य रूप दे रहे हे इसी श्रृंखला में विगत 1 जनवरी से प्रारंभ हुए अक्षत वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को मसौधा खंड के मुमताजनगर गांव से दरबागंज तक मातृ शक्ति द्वारा कलश शोभायात्रा आयोजित हुआ।
मगंल मूरति फाउंडेशन महिला मोर्चा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मसौधा के नेतृत्व में पूरे बाजार में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई बच्चों को लेकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से शोभा यात्रा में सहभागिता की।
इस दौरान बाजार के प्रत्येक गली और मोहल्ले में जाकर पूजित अच्छत और पत्रक प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशि जी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे पूर्वज ने जो सपना देखा था वह सपना असंख्य वर्षों पश्वात साकार हो रहा है
मगंल मूरति फाउंडेशन महिला मोर्चा अध्यक्ष आगामी 22 जनवरी को प्रमाण प्रतिष्ठा उपरांत मंदिर साकार रूप लेने लगा। राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका अनामिका त्रिपाठी ने कहा 22 जनवरी को प्राप्त प्रतिष्ठा उपरांत प्रत्येक घर में उत्सव बनेगा भगवान राम को समर्पित दीपक जलाएंगे।
इस अवसर पर मगंल मूरति फाउंडेशन अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,सतीष यादव जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी,जिला प्रचारक राजेश जी,रत्नेश तिवारी,राधेश्याम यादव ,जितेंद्र यादव,जय प्रकाश मौर्य,कुलदीप यादव,अमन विश्वकर्मा,अमर चौधरी,हिमांशु,विनोद गुप्ता विजय पाल दूबे,तेजनारायण तिवारी, अभिषेक तिवारी,दिलीप,आनंद यादव,मुकेश साहू,आदित्य,श्रद्धा तिवारी,वैष्नवी गुप्ता,सोनम दूबे,रिया तिवारी,लक्ष्मी तिवारी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments