Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorized14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का...

14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया शुभारम्भ

चंद्रशेखर यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

संत कबीर नगर।आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले रामोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक चलने वाले विशेष स्वस्छता अभियान का मुख्य मंत्री उ0प्र0 के शुभारम्भ के पश्चात जनपद संत कबीर नगर में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर तथा अपर जिला अधिकारी वित्त एवम राजस्व जय प्रकाश के निर्देश के क्रम में तहसील मुख्यालय खलीलाबाद में सफाई अभियान चलाया गया। शासन की मंशानुरूप सभी नगरों एवम ग्रामों में 14 से 22 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जाना है,जिसके क्रम में जनपद के सभी मुख्यालयों पर 14 जनवरी को जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष अभियान की शुरुआत किए जाने के निर्देश प्राप्त थे,जिसके क्रम में आज तहसील खलीलाबाद में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेंद्र दुबे,तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन,नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सतविंदर जज्जी,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र आदि लोगों की उपस्थिति में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। तहसील परिसर में उपस्थित लोगों को उपजिलाधिकारी शैलेश दुबे द्वारा अपने आस पास साफ सफाई बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।इसी क्रम में विकास भवन सहित समस्त विकास खण्ड में विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत प्रातः 09.00 बजे से संपन्न हुआ।विकास भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव,जिला विकास अधिकारी,सुरेश केशरवानी और जिला पंचायत राज अधिकारी पी.के. यादव,सहित लगभग 75 कर्मचारियों द्वारा विकास भवन परिसर की सफाई किया गया मुख्य मंत्री के मार्गनिर्देशन में जनपद के सभी शासकीय भवनों, मार्गो,नालियों व मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों इत्यादि की साफ सफाई 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक किया जाना है। इसी क्रम में आज विकास भवन परिसर और विकास खण्ड परिसर में सफाई कार्य संपन्न कराया गया।इसी प्रकार जनपद के सभी ग्राम सभाओं,नगर निकायों,तहसीलों व स्वयंसेवी संगठनों द्वार विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments