Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedभभुआ में मजदूरी करने गए युवक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...

भभुआ में मजदूरी करने गए युवक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

बांसडीह,बलिया। बिहार प्रदेश के भभुआ में मजदूरी करने गए युवक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई,युवक की मृत्यु की सूचना पर शव को लाने शनिवार की सुबह परिजन भभुवा के लिए रवाना हो गए। वही इस घटना के बाद परिवार में रूदन क्रंदन मैच गया।
कोतवाली क्षेत्र के डूहिमुसी निवासी मृतक कमलेश साहनी पुत्र परमात्मा साहनी उम्र 25 वर्ष बिहार प्रदेश के भभुआ में एक फैक्ट्री में ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात फैक्ट्री से काम करने के बाद कमरे पर जाकर सो गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर साथी मजदूरों द्वारा उठाने का प्रयास किया गया,लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो साथी मजदूरों द्वारा आनन फानन में नजदीक के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया,मृतक की पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है।मृतक का विवाह तेरह महीने पहले सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में हुई थी।मृतक का एक छः महीने का एक बालक भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments