Home » युवा कैदी ने जेल में लगाईं फांसी जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
Responsive Ad Your Ad Alt Text

युवा कैदी ने जेल में लगाईं फांसी जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाज़ीपुर। जनपद में पास्को एक्ट व दुराचार से संबंधित विचाराधीन युवा कैदी ने बुधवार को सुबह करीब नौ बजे जिला कारागार परिसर में पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृत युवक अमन कुमार पुत्र खुरचन भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के फातिमपुर गांव का निवासी था और उसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। घटना की जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तहकीकात व आवश्यक कार्रवाई में जुट गई‌।
बताया गया कि कल जेल पहुंची अपनी बहनों से उसने मुलाकात की थी और आज करीब 8:45 बजे उसने अपने पिता से भी फोन पर बात की थी। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी होते ही परिवार में करुणक्रंदन मच गया। परिजन घटना की जानकारी के लिए रोते चिल्लाते जिला जेल के लिए भागे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text