Friday, May 3, 2024
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशनिघासन ब्लाक की उपलब्धि को डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक एजुकेशन ने ट्वीटर पर...

निघासन ब्लाक की उपलब्धि को डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक एजुकेशन ने ट्वीटर पर किया शेयर

विमल मिश्रा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी।
जनपद खीरी अन्तर्गत निघासन ब्लाक के प्रदेश का पहला स्मार्ट ब्लाक बनने की उपलब्धि को डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीटर पर शेयर किया है।
ज्ञात हो कि निघासन ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में ब्लाक के सभी 209 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित कर निघासन ब्लाक प्रदेश का पहला स्मार्ट ब्लाक बन चुका है।इसके लिए गत 30 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह यहां के खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डे व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित भी कर चुके हैं।अब इस उपलब्धि को डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने इसी तस्वीर के साथ अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीटर पर शेयर किया है।अंग्रेजी में किये गए ट्वीट में कहा गया है कि (ट्वीट के हिंदी अनुवाद के अनुसार) जनपद खीरी का निघासन ब्लाक उत्तर प्रदेश का ऐसा पहला ब्लाक बन गया है जहां सभी 209 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 56600 नामांकित बच्चों के साथ शिक्षण के स्मार्ट तऱीके से सुसज्जित हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments