Home » जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान परखी गौशाला की हकीकत
Responsive Ad Your Ad Alt Text

जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान परखी गौशाला की हकीकत

स्वतंत्र पत्रकार विजन
आशिष शर्मा

संत कबीर नगर।मेहदावल, जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को स्थाई गोवंश आश्रय स्थल बढ़या का निरीक्षण किया। गोशाला में 302 पशु पाए गए। पशुओं के चारे, रहने आदि की व्यवस्था ठीक पाई गई। बीमार पशुओं को डॉक्टर की टीम बुलाकर तत्काल उपचार किया जाए, ऐसा निर्देश दिया गया
इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध हरे और सूखे चारे की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की। गोशाला में साइलेज के पैकेट, भूसा, चोकर और पोषक आहार उपलब्ध पाया गया। पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक थी

गोशाला की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति, गोबर निस्तारण और अलाव की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में गोवंश को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए और बीमार गोवंश के त्वरित उपचार के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गौशाला प्रबंधन पशुओं की देखभाल के लिए केयरटेकर को आवश्यक निर्देश दिए गये है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रसेन सिंह ने बताया कि पशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और ठंड से बचाव के लिए अलावा जलाया गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजीव राय,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रसेन सिंह,
खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सरमद खान, शिवम दुबे,विकास श्रीवास्तव, अक्षय कुमार, एडियो आई.एस.बी शिव बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text