Home » घर के बाहर खड़ी नगर निगम ठेकेदार के मुंशी की बाइक धू धू कर जली सुबह वाहन मलिक को पता चला तो होश उड़ गए
Responsive Ad Your Ad Alt Text

घर के बाहर खड़ी नगर निगम ठेकेदार के मुंशी की बाइक धू धू कर जली सुबह वाहन मलिक को पता चला तो होश उड़ गए

स्वतंत्र पत्रकार विजन
इक़बाल अहमद

जनपद गोरखपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीराम मोहल्ले स्थित कोमरे की तरफ रहने वाले रामदेव शर्मा के मकान में नगर निगम के ठेकेदार के मुंशी बलिया के मूल निवासी संजीव कुमार सिंह किराए पर रहते हैं पिछले 15 दिनों पहले ही वह यहां रहने के लिए आए थे बुधवार 17 दिसंबर की रात उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर दरवाजे पर ही खड़ी कर दी थी उनका कहना था कि अंदर कई अन्य बाइक भी खड़ी थी इसलिए जगह न होने की वजह से ऐसा कर दिया सुबह जब वह सो कर उठे और अपनी बाइक देखी तो वह पूरी तरह जल चुकी थी सिर्फ चेचिस नजर आ रहा था नजारा देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई आसपास पूछने पर उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक को देखने से ऐसा लगा कि किसी ने लॉक तोड़ने की कोशिश की है और सफलता नहीं मिलने की स्थिति में उसमें आग लगा दी गई वही वाहन स्वामी संजीव कुमार का कहना है कि फिलहाल मैं यहां काम की देखरेख के लिए हूं मेरी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है आखिर ऐसा क्यों और कौन कर सकता है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं बता दे कि संजीव कुमार सिंह नगर निगम के ठेकेदार के मुंशी हैं जिनका काम वार्ड नंबर 23 पूर्वी में चल रहा है फिलहाल हरि लॉन मैरिज हॉल से आगे सीसी रोड निर्माण का कार्य जारी है उसी की देखरेख संजीव करते हैं इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बिछिया मोहल्ले में खासकर हनुमान मंदिर से लेकर मैरिज हाल के आसपास अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है यह लोग रात में भी घूमते रहते हैं कई बार यहां चोरियां भी हो चुकी हैं कुछ दिनों पहले छोटी सी बात को लेकर यहां गैंगवार जैसे हालात भी पैदा हो गए थे रात में सुनसान जगहों पर स्मैकिए अक्सर बैठे हुए देखे जा सकते हैं कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी जा चुकी है लेकिन ठोस कार्रवाई न होने की वजह से इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं बाइक वाली घटना भी इनमें से ही किसी का किया धरा हो सकता है लोगों का कहना है कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए सर्दियों का समय है इस समय अवांछनीय तत्व सक्रिय हो जाते हैं इस बारे में स्थानीय कौवाबाग चौकी इंचार्ज मदुरेश द्विवेदी का कहना है कि मौके का मुआयना किया गया है तहरीर के आधार पर जांच की कार्रवाई की जा रही है आखिर यह क्यों और किसने किया है या फिर कोई दुर्घटना है जांच पड़ताल के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा वाहन स्वामी का कहना है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text