Home » यूपी भाजपा को मिला अनुभवी नेतृत्व–सात बार के सांसद पंकज चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष
Responsive Ad Your Ad Alt Text

यूपी भाजपा को मिला अनुभवी नेतृत्व–सात बार के सांसद पंकज चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

पार्षद से प्रदेश अध्यक्ष तक– पंकज चौधरी का सियासी सफर बना मिसाल

स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विज़न

जनपद गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश संगठन की कमान एक बार फिर अनुभवी और जमीनी नेता को सौंपते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। उनके चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाले पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में की थी। इसके बाद 1990 में वे भाजपा गोरखपुर जिला कार्य समिति के सदस्य बने और उसी वर्ष उप महापौर का दायित्व भी संभाला।1991 में महाराजगंज लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने जाने के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। इसके बाद 1996 और 1998 में पुनः सांसद बने। वर्ष 1999 में पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन 2004 में फिर लोकसभा पहुंचे। 2009 में एक बार फिर हार के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 2014 से लगातार लोकसभा चुनाव जीतते हुए पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ साबित की।पंकज चौधरी को संगठन और सरकार—दोनों का गहरा अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है। साल 2021 से वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं और वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संघ नेतृत्व के साथ उनके अच्छे संबंध भी उनकी संगठनात्मक मजबूती को दर्शाते हैं।आम जनमानस के बीच उनकी पहचान “राहत रूह” तेल से भी जुड़ी रही है, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में पार्टी को निर्णायक बढ़त मिलेगी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text