स्वतंत्र पत्रकार विजन
रिपोर्ट कमलेश कुमार
खबर गाजीपुर से है! राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का विस्तार गाज़ीपुर जिला की टीम गठित कर के किया गया।जिसमे वाराणसी से चल कर आये राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय जी अपनी उपस्थिति में संघ का विस्तार करते हुवे आशुतोष पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रियतोष साहू को जिलाध्यक्ष, पुनीत त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार को जिला सचिव,विजय वीर विक्रम सिंह को जिला महामंत्री, अमित सिंह को जिला सगठन मंत्री,राम प्रवेश शर्मा को संगठन सदस्य,डॉ अरविन्द सिंह को संगठन सदस्य,रुदल सिंह को संगठन सदस्य एवं उर्मिला जी को जिला महामंत्री महिला मंच के पद पर नियुक्त किए। संघ अध्यक्ष द्वारा संघ के कार्यकारिणी की भी चर्चा किया गया। संघ के प्रवक्ता सुभाष तिवारी जी संघ के कार्यों को खूब सहरानीय कार्य बताये और नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनायें दिए।संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाज़ीपुर के कोतवाल दीन दयाल पाण्डेय जी, सूचना विभाग से धनंजय,संघ प्रवक्ता सुभाष तिवारी, संघ अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री धीरज पांडे, मण्डल अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पाण्डेय जी के द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय जी को स्मृति चिन्ह भेट कर के होटल श्याम गाज़ीपुर में किया गया।
