Home » निघासन तहसील क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की आमद,दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
Responsive Ad Your Ad Alt Text

निघासन तहसील क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की आमद,दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

*कई संपर्क मार्गों पर चल रहा पानी,आवागमन बाधित,गन्ना, धान और केले की फसलों पर छाया संकट

स्वतंत्र पत्रकार विजन
वीके मिश्रा

लखीमपुर खीरी।
दो माह पूर्व जुलाई माह में आई बाढ़ से मिले जख्म अभी भर भी नहीं पाए थे कि बाढ़ ने एक बार फिर इलाके में अपनी दस्तक दे दी है।कई गांवों में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और कई गांवों के सम्पर्क मार्ग भी पानी से पूरी तरह जलमग्न नजर आ रहे हैं।आवागमन बाधित है।लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं।
अभी दो माह पहले आयी बाढ़ की विभीषिका से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे और अब फिर से उन्हें सताने के लिए बाढ़ ने इलाके में दस्तक दे दी है।लुधौरी,पुरैना,सेमरापुरवा, रानीगंज,दुर्गापुरवा,नंदापुरवा, शिवलालपुरवा,छेदुईपतिया,बल्लीपुर,मुर्गहा, सुरजीपुरवा,बोटनपुरवा,कोरियाना, हुलासी पुरवा,गदियाना,मुन्नापुरवा व हक्कलपुर सहित दर्जनों गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।लुधौरी, सेमरापुरवा,पुरैना,रानीगंज,मदनापुर, खमरिया,झौआपुरवा,बल्लीपुर व मुर्गहा सहित कई गांवों के सम्पर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चल रहा है।आवागमन बाधित है।तमाम स्कूलों में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है।ग्रामीण इधर उधर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text