Home » प्रदेश स्तरीय कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में एक बार फिर चयनित हुईं एआरपी नेहा
Responsive Ad Your Ad Alt Text

प्रदेश स्तरीय कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में एक बार फिर चयनित हुईं एआरपी नेहा

विमल मिश्रा
स्वतंत्र पत्रकार विजन

लखीमपुर खीरी।
स्रजनशीलता और परिश्रम की मिसाल बन चुकी ब्लाक निघासन की एआरपी नेहा उपाध्याय ने एक बार फिर प्रदेश स्तरीय कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में चयनित होकर निघासन ब्लाक का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण शिक्षक समाज में खुशी का माहौल है ।
बता दें कि विकासक्षेत्र के संविलियन विद्यालय कोलापुरवा में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत एआरपी ( हिंदी विषय) नेहा उपाध्याय ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पूरे जनपद में विशिष्ट पहचान बनाई है। विकास क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में जाकर नए तौर तरीकों से वह बच्चों को हिंदी भाषा का ज्ञान कराती हैं।गौरतलब है कि इससे पहले भी एआरपी नेहा उपाध्याय प्रदेश स्तरीय कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में चयनित हो चुकी हैं।बहुमुखी प्रतिभा की धनी एआरपी नेहा उपाध्याय की उक्त उपलब्धि पर ब्लॉक निघासन में प्रसन्नता की लहर है।
प्रदेश स्तरीय कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में पुनः चयनित होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ निघासन अध्यक्ष प्रतीक दीक्षित , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री संदीप चौरसिया , विमल मिश्रा , अभिषेक बाजपेई , हनुमत शरण तिवारी , मुदित सक्सेना, पूर्व एबीआरसी श्यामकिशोर मौर्य , खलीक अहमद , प्राथमिक शिक्षक संघ निघासन के पूर्व अध्यक्ष रुप सिंह यादव , आरएसएम के ब्लाक महामंत्री डॉ उत्तम कुमार यादव , प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री निर्मल चतुर्वेदी , प्रदीप वर्मा तथा संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित कई शिक्षकों ने एआरपी नेहा उपाध्याय की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text