🔹 शांति भंग की आशंका पर 10 अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 बीएनएसएस की धाराओं में की गई प्रभावी कार्यवाही
🔹 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला विशेष अभियान
🔹 आरोपियों को उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बस्ती के समक्ष किया गया पेश
स्वतंत्र पत्रकार विजन
अभय नाथ दूबे
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए शांति भंग की आशंका पर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।
पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस टीम ने 23 फरवरी को यह निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें मा० न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बस्ती के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पंकज उर्फ गुड्डू चौधरी पुत्र रामशंकर, राम शंकर चौधरी पुत्र सीताराम निवासी शिवपुर बढ़ौनी, मुन्ना चौधरी पुत्र भोला नाथ निवासी मरवटिया थाना पुरानी बस्ती, अर्जीत चौधरी पुत्र दशरथ प्रसाद निवासी गुलहरिया सिरमा, रोहित कुमार पुत्र रामकरन निवासी देवरी, दिशांत पाण्डेय पुत्र शिवराम, आदित्य पाण्डेय पुत्र शिवराम, शम्भू चौधरी पुत्र पारस चौधरी निवासी गुलहरिया सिरमा, देवेश पटेल पुत्र हरिश्चन्द्र चौधरी निवासी मरवटिया तथा शिवम पुत्र विनोद कुमार निवासी दौलतपुर थाना कोतवाली शामिल हैं। गिरफ्तारी की इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल देवानन्द यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानन्द यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल भगवान दयाल यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र गौतम तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव द्वितीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में शांति एवं सौहार्द्र बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता एवं सख्ती के साथ अभियान जारी रहेगा।
