Home » भगवान बिरसा मुंडा की जयंती विकास भवन सभागार में मनाया गया
Responsive Ad Your Ad Alt Text

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती विकास भवन सभागार में मनाया गया

रिपोर्ट

शशिकान्त जायसवाल स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर  विकास भवन सभागार गाजीपुर में परियोजना निदेशक राजेश यादव के अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन व्यक्तित्व एवं उनके वीरतापूर्ण कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। परियोजना निदेशक राजेश यादव ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि महान सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को ’जनजातीय गौरव दिवस ’ के रूप में मनाया गया। बिरसा मुंडा आजीवन जल जंगल जमीन के साथ साथ सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की। वे अपने साथियों के साथ अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी शहादत दी। उनकी शहादत के ही परिणाम स्वरूप देश के बिभिन्न  हिस्सों में रह रहे आदिवासी समुदाय ने अंग्रेज़ी हूकूमत को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के बिरूद्ध  जनजाति समाज का अपना ब्याप्त एवं विशाल योगदान रहा है।  उन्होंने आदिवासी समुदाय के संघर्ष को नई पहचान दिलाई। इस अवसर पर जिला विका अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text