Home » अयोध्या : शहर के नाका हनुमानगढ़ी स्थित मां दुर्गा का पूजा पंडाल गिरा, तेज हवाओं के साथ बारिश➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Responsive Ad Your Ad Alt Text

अयोध्या : शहर के नाका हनुमानगढ़ी स्थित मां दुर्गा का पूजा पंडाल गिरा, तेज हवाओं के साथ बारिश➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

स्वतंत्र पत्रकार विजन

जितेन्द्र यादव

अयोध्या।

======= अयोध्या में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के चलतने से शहर के नाका हनुमानगढ़ी स्थित मां दुर्गा का पूजा पंडाल गिरा गया। इसके अलावा कई पंडाल झुक गए। जिसके चलते नाका जाने वाला रास्ता एक तरफ बंद किया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अयोध्या में मौसम में अचानक करवट ली। शाम सात बजे तेज हवाएं चली। इससे कई घरों में टीन शेड तक उड़ गए। गांवों में छप्पर भी उड़ गए। शहर में चारों तरफ धूल- धूल ही छा गई। तेज हवाओं के चलते बिजली सप्लाई भी गुल हो गई। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश ही हुई ।
अयोध्या में एकाएक मौसम में बदलाव होने से सबसे अधिक किसान चिंतित हो गए है। तेज हवाओं की बारिश के चलते धान और गन्ना के खेती करने वाले किसान परेशान हो गए है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text