Home » राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बटन दबाकर आयुष्मान भवः अभियान का वर्चुअल दिल्ली से किया शुभारंभ
Responsive Ad Your Ad Alt Text

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बटन दबाकर आयुष्मान भवः अभियान का वर्चुअल दिल्ली से किया शुभारंभ

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर। आज सभी देश वासियों को निरोग रखने की उम्मीद से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बटन दबाकर आयुष्मान भवः अभियान का वर्चुअल शुभारंभ दिल्ली से किया। इस अभियान के साथ ही राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े सभी लोगों को स्वस्थ और निरोग बनाए रखने का सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का लक्ष्य निर्धारित किया है। जनपद स्तर से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ समारोह व संजीव प्रसारण जिला चिकित्सालय गोराबाजार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, डी पी ओ आई सी डी एस, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस 15 दिवसीय अभियान में आयुष्मान भारत से जुड़ी समस्त योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसके साथ स्वच्छता अभियान, आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान मेला, रक्तदान और अंगदान जैसे कई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस अभियान में जनपद के समस्त आयुष्मान भारत योजना के पात्र सूचीबद्ध लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से लाभार्थियों को निःशुल्क पाँच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से अपील की कि अभियान के सफल संचालन के लिए समुदाय में सभी लोगों की मदद करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जनपद के सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।इस अभियान से जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा व स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया कि ऐसे लाभार्थियों की सूची तैयार करें, जिससे पता चल सके कि कितने लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना और कितनों का नहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस 15 दिवसीय अभियान में सौ फीसदी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। साथ ही अन्य चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभागीय सभी अधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी जा चुकी है। जनपद स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text