Home » खेत मे 70 वर्षीय महिला को घास काटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल , अफरातफरी का महौल
Responsive Ad Your Ad Alt Text

खेत मे 70 वर्षीय महिला को घास काटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल , अफरातफरी का महौल

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

बैरिया बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमानपुर स्थित एक खेत मे शनिवार को दिन में 70 वर्षीय महिला को घास काटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को खेतों में काम कर रहे लोगों ने इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही महिला को गंभीर स्थिति में जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार हेवन्तपुर निवासिनी फुलझरिया देवी 70 वर्ष पत्नी शीतल यादव बगल के गांव स्थित करमानपुर में खेत मे घास काट रही थी इसी बीच अचानक गोली वृद्धा के बांह को बेधती हुई जंघे में जा लगी। गोली लगते ही वृद्धा महिला गिरकर बेहोश हो गयी। साथ मे काम रहे लोगो ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध मे कोई तहरीर नही मिली है। घायल महिला के बयान के आधार पर आगे की कारवाई की जायेगी। समाचार भेजे जाने तक जिला हॉस्पिटल में महिला का इलाज जारी है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों का कहना है कि घडरोज का शिकार करने आये लोगो ने फायर किया है जिसके जद में आने महिला को गोली लगी है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text