Home » उत्तर प्रदेश का पहला निपुण विद्यालय बना प्राथमिक स्कूल गदनिया
Responsive Ad Your Ad Alt Text

उत्तर प्रदेश का पहला निपुण विद्यालय बना प्राथमिक स्कूल गदनिया

*यूपी का पहला स्मार्ट ब्लाक बनने के बाद निघासन के खाते में दर्ज हुआ एक और रिकार्ड

विमल मिश्रा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी।
खंड शिक्षा अधिकारी निघासन डॉक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निघासन ब्लाक के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है।यहां का प्राथमिक विद्यालय गदनिया समस्त मापदंडों को पूर्ण कर प्रदेश का पहला निपुण विद्यालय बन गया है।इससे पहले प्रदेश के पहले स्मार्ट ब्लाक का रिकार्ड भी निघासन के खाते में दर्ज हो चुका है।
निघासन ब्लाक में बेसिक शिक्षा व्यवस्था लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है।तेजतर्रार खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के यहां का कार्यभार संभालने के बाद इसमें और तेजी आई है।यही वजह रही कि वर्ष 2022 जाते-जाते ब्लाक के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित कर प्रदेश का पहला स्मार्ट ब्लाक बनने का गौरव भी निघासन ब्लाक हासिल कर चुकी है।अब इस ब्लाक के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है।यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय गदनिया प्रदेश का पहला निपुण विद्यालय बन गया है।खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने इस उपलब्धि के लिए इस स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टॉफ की विशेष सराहना की।बीईओ ने समस्त विद्यालयों को आगामी 31 मार्च तक निपुण लक्ष्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text