देश ने प्रगति की संभव ऊंचाइयों को छुआ : प्रो. पूनम टंडन
मोदी ने विकास की महागाथा रची : डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी
अंबेडकर, दीनदयाल के सपनों का भारत : डॉ. धर्मेंद्र सिंह
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार अभी बाकी : डॉ. गौरव तिवारी
गोरखपुर जर्नलिस्टों एसोसिएशन द्वारा युवा पत्रकार मौली शेखर सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया
स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विज़न
जनपद गोरखपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को एक चर्चा में बांधना असंभव है। मोदी ने अपनी विराट सोच से अथाह सागर के कार्यों को गागर में समाहित कर भारत को असीम गौरव प्रदान किया है।यह विचार गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित “मोदी के 11 वर्ष – एक विमर्श” कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत को पूर्ववर्ती सरकारों की छवि से अलग हटकर पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर किया है।इस कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) ने किया था, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की राय लेकर पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक पहुंचाना था।गोजए के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत और विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की सोच को शब्द देता है। इसी सोच को सामने रखने के लिए यह विमर्श आयोजित किया गया है। उन्होंने गोजए के सभी पदाधिकारियों और पत्रकारों को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से इतना बड़ा कार्यक्रम संभव हुआ।मुख्य अतिथि पं.दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि मोदी की विराट सोच ने शिक्षा,रक्षा, चिकित्सा,वाणिज्य और ग्रामीण क्षेत्रों में अद्भुत प्रगति कराई और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।मुख्य वक्ता पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंजीनियर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मोदी ने सुदृढ़ और स्वच्छ भारत के संकल्प से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि बदली है।विशिष्ट वक्ता बुद्धा पीजी कॉलेज हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. गौरव तिवारी ने कहा कि सामाजिक,आर्थिक,स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में भारत ने दृढ़ कदम बढ़ाए हैं,लेकिन शिक्षा क्षेत्र में अभी सुधार की आवश्यकता है।विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी के कार्यों में गांधी, अंबेडकर और दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत नजर आता है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, महिलाओं के लिए शौचालय, गरीबों के लिए अन्न, आवास और आयुष्मान योजना जैसी योजनाओं को मोदी की दृढ़ता का प्रतीक बताया।अंत में युवा पत्रकार मौली शेखर सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
