Home » भाजपा कार्यालय में शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित
Responsive Ad Your Ad Alt Text

भाजपा कार्यालय में शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

बलिया। भाजपा कार्यालय में शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ चाय पर भी चर्चा की गई। भाजपाईयों ने इस दौरान 10 सालों में मजबूत हुई महिलाओं की स्थिति और उनके बढ़े सम्मान के बारे में बताया। सोमवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का जिलाध्यक्ष संजय यादव, मंत्री दयाशंकर सिंह,सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त,राज्य सभा सदस्य निरज शेखर द्वारा सामूहिक रूप से शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में कई एनजीओ, स्वयं सहायता समूह से जूडी महिलाएं, पर्यावरणविद, स्वास्थ्य,शिक्षा पर काम करने वाली महिलाओं के साथ लाभार्थी व मातृ शक्ति ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की महिलाएं पुरुषों से कदमताल करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी ताल ठोक रही हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महिला शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं। सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि आज नारी किसी भी मामले में कम नहीं है।पायलट से लेकर लोकोपायलट के रुप में काम कर रही है।आज समाज बेटा बेटीयां में अंतर नहीं समझ रहा है।इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी जी को ही जाता है।राज्य सभा सदस्य निरज शेखर ने कहा कि भाजपा ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। संचालन प्रदीप सिंह ने किया।इस मौके पर नितु पाण्डेय,रंजना राय, श्वेता राय आदि लोग रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text