Home » अटल जी की प्रतिमा स्थापना की मांग, व्यापार प्रकोष्ठ ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव
Responsive Ad Your Ad Alt Text

अटल जी की प्रतिमा स्थापना की मांग, व्यापार प्रकोष्ठ ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव

स्वयं शाही
स्वतंत्र पत्रकार विज़न

जनपद गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई।प्रतिनिधि मंडल ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उनके गोरखपुर से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अटल जी गोरखपुर की लाखों जनता के आदर्श हैं, ऐसे में शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित होना आवश्यक है, ताकि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें।इस पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रतिनिधि मंडल से उपयुक्त स्थल के चयन के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थान चिन्हित कर भव्य प्रतिमा की स्थापना कराई जाएगी।साथ ही महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह ने शहर में विकास कार्यों के अंतर्गत बन रहे नए चौक एवं मार्गों का नामकरण ‘अटल चौक’ और ‘अटल पथ’ करने की भी मांग रखी।इस अवसर पर प्रवीण सिंह, नंबोदित त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text