Tuesday, May 30, 2023
Homeअंतर्राष्ट्रीयसिल्वर स्क्रीन वूमेन एचिवर्स अवार्ड से सम्मानित हुई हॉट गर्ल प्रज्ञा नयन

सिल्वर स्क्रीन वूमेन एचिवर्स अवार्ड से सम्मानित हुई हॉट गर्ल प्रज्ञा नयन

सिने जगत

साउथ इंडियन फिल्मों की धक धक गर्ल कही जाने वाली बिंदास अदाकारा प्रज्ञा नयन को एक बड़ी उपलब्धि उस वक्त हासिल हुई जब साल 2023 के सिल्वर स्क्रीन वूमेन एचिवर्स अवार्ड से उन्हे सम्मानित किया। अभिनय समेत तमाम क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार को पाने वाली प्रज्ञा नयन साउथ इंडियन फिल्मों की सबसे कम उम्र में ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली अदाकारा बनी है। झारखंड प्रदेश के गिरिडीह में जन्मी प्रज्ञा नयन आज अपने अभिनय क्षमता के बल पर इस पुरस्कार को हासिल की है। साउथ इंडिया की फिल्मों में दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुकी बिंदास हीरोइन प्रज्ञा नयन की इस सफलता पर उनके चाहने वाले और लाखों की तादात में प्रशंसकों ने उन्हे टेलीफोनिक माध्यम से और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो के जरिए इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दे रहें है। सूरापनाम फिल्म के जरिए साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज में कदम रखने के पहले प्रज्ञा नयन एक सफल मॉडल रह चुकी है। मॉडलिंग की दुनियां से निकल कर साउथ इंडियन फिल्मों में भाग्य आजमाने के लिए उन्होंने सबसे पहले सुरापनाम मूवी साइन किया जो हिट रही। सूरापनाम फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्मों में काम करते हुए साउथ इंडियन फिल्मों की दुनियां में धमाल मचा दिया। उनकी कामयाबी ने जब शोर मचाया तब प्रतिष्ठित पुरस्कारों की इस श्रृंखला यानी सिल्वर स्क्रीन वूमेन एचिवर्स एवार्ड के जूरी सदस्यों ने उनके नाम पर मोहर लगाते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार वितरण के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान दिग्गज और कई भाषाओं की तकरीबन 700 से ज्यादे फिल्मों का अनुभव रखने वाले सुमन तलवार ने प्रज्ञा नयन को शील्ड ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर जब सम्मानित किया तब चारो तरफ तालियों की गड़ गड़ाहट गूंज उठी। इस दौरान अभिनेत्री प्रज्ञा नयन काफी खुश दिखी। खुद की कामयाबी का श्रेय माता पिता और मित्रों को देने के साथ अभिनेत्री प्रज्ञा नयन ने उन सभी के प्रति आभार जताया जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में उनकी मदत की। इस दौरान प्रमुख रूप से रेणुका प्रसाद, बामहरीश, लल्लरी वेणु समेत तमाम जानी मानी हस्तियां कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments