
रिपोर्ट -पी एन पाण्डेय लखनऊ
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के शाहगंज के विधायक रमेश सिंह द्वारा आहूत 501 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। शाहगंज महोत्सव के आयोजन पर खेल मंत्री उत्तर प्रदेश गिरीश चंद यादव पूर्व सांसद हरिवंश सिंह एवं मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी भी सम्मलित हुये।

शाहगंज मे आयोजित कन्याओं के सामूहिक विवाह एवं शाहगंज महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें 501 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा और गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। सामूहिक विवाह में 501 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ।
इस दौरान संत कबीर नगर जनपद के मेहदावल विधानसभा से विधायक अनिल त्रिपाठी ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे युवा जोड़ों को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव दंपत्ति अपने माता पिता की सेवा करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। निर्धन कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्याओं के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में दिव्यांगों को भी 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है और दूल्हा-दुल्हन दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रुपए की सहायता दी जाती है। शादी आयोजन के इस अवसर भाजपा के पदाधिकारी सहित सभी 501 नवयुगल और शाहगंज के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।