कमलाकर मिश्र की रिर्पोट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट)देवरिया की जिला कार्यकारणी का वार्षिक निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण एवं शैक्षिक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल ऑडिटोरियम में हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने शिक्षकों के अधिकार और सम्मान के लिए हमेशा आवाज उठाने के लिए काम करने की बात कही एवं पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।श्री त्रिपाठी ने कहा कि नव मनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वह संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संगठन की गतिशीलता तथा संगठन के कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षक विरोधी नीतियों को लाना है।श्री त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ का आने वाले समय संघषों से भरा हुआ है, जिसमें संगठन को विभिन्न आंदोलन चलाने हैं। इन आंदोलनो को चलाने के लिए जनपद के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आह्वान किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि आने वाला समय शिक्षक एवं कर्मचारियों संगठनों के लिए संघर्षशील होगा क्योंकि मौजूदा सरकारें फूट डालो और राज करो तथा साम, दाम दंड भेद की नीति पर चलकर संगठनों को कमजोर कर रही हैं। आज विधान परिषद में शिक्षकों की समस्या उठाने वाले सदस्यों की संख्या दहाई से घटकर इकाई में आ गयी है। पुरानी पेंशन बहाली, समान कार्य के लिए समान वेतन, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों की समस्या, स्थानान्तरण की सरल नीति जैसे विषयों पर सरकार गम्भीर नहीं है। मौजूदा राजनीतिक दलों के दखल ने विधान परिषद सस्यों को भीरू और कायर बना दिया है। संगठन के नवनिर्वाचित सदस्यों को आगाह करते हुए कहा कि आप शिक्षक समस्याओं को लेकर जेल जाने को तैयार रहें। आपकी परिलब्धिया सुरक्षित रह पायेंगी। विशिष्ट अतिथि अवधेश सिंह ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा और पंचावन राय ने जो उपलब्धियों शिक्षक समाज को दी उनको सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप के संघर्ष में मैं हमेशा उपलब्ध रहूँगा ।कार्यक्रम को सत विनोबा पी.जी. कालेज के प्रोफेसर एवं पूर्व विधायक सत्य प्रकाशमणि त्रिपाठी, पूर्व विधान परिषद सदस्य महेन्द्र यादव सहित अन्य लोगो ने संबोधित किया।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हमने पहले भी संघर्ष किया है और आगे भी शिक्षक हितों से कोई भी समझौता नहीं किया ।इस शपथ ग्रहण में विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ध्रुवनाथ मिश्र माधव प्रसाद सिंह, अभय द्विवेदी ऋषिकेश जायसवाल, मोहन वर्मा, अजय मिश्रा, श्रीराम तिवारी, लालसा यादव, अशोक पाण्डेय जयनारायण द्विवेदी, श्याम नारायण सिंह, दिविनय नाथ पाण्डेय, देवनाथ
अनिल कुमार दूबे, देवभाष्कर तिवारी उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य मे डी.एन. तिवारी, , डा. अजय मणि रमेश सिंह, अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे।
एक नजर—-
इन्होंने ने ली शपथ –
दिनेश कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष
विजय भारत सिंह मंत्री ,कोषाध्यक्ष- अभिषेक पाण्डेय आय- व्यय निरीक्षक गोरख गुप्ता ,उपाध्यक्ष पद पर रविप्रताप सिंह ,विमलेन्दु दीक्षित, राजेश गुप्ता,धनञ्जय उपाध्याय श्रीमती नीरजा सिंह संयुक्त मंत्री – धर्मेन्द्र मौर्य ,विमलेश यादव,
प्रमोद कुमार आशीष सरोज
भारत कुमार’ श्रीमती अनीता चौधरी
जिला कार्य समिति सदस्य अविनेश सिंह श्यामदेव रामाश्रय अशोक शुक्ल विनोद शाही रामप्रताप यादव डॉ. सुनील कुमार विवेकानन्द मिश्र ब्रजेश कुमार सिंह दिनेश कुमार सिंह शेषनाथ सोनकर मृत्युज्जय सिंह ,विजय बहादुर सिंह ने शपथ ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं संचालन विजयभारत सिंह ने किया शिक्षकों का आभार कोषाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने व्यक्त किया।