Home » वरिष्ठ समाजसेवी पं. उदय राज तिवारी शोक की घड़ी में भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम के आवास पहुंचे, परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की ।
Responsive Ad Your Ad Alt Text

वरिष्ठ समाजसेवी पं. उदय राज तिवारी शोक की घड़ी में भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम के आवास पहुंचे, परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की ।

👉 पं . उदय राज तिवारी ने दिवंगत पिता एवं भतीजे देवेश सिंह (26) की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महादेव से प्रार्थना की।

👉 उन्होंने कहा कि देवेश सिंह का असमय निधन न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं

👉 पं. उदय राज तिवारी ने शोक संतप्त परिवार को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने की कामना करते हुए कहा कि पूरा समाज इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।

भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम के परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़, पिता के निधन के बाद भतीजे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

अभय नाथ दूबे ✍️
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम के परिवार पर एक के बाद एक दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के निधन का गहरा शोक अभी परिवार झेल ही रहा था कि इसी बीच भतीजे देवेश सिंह (26) की सड़क दुर्घटना में असमय एवं दर्दनाक मृत्यु की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे जनपद में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेश सिंह दिल्ली से अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संतकबीरनगर आ रहे थे। यात्रा के दौरान मथुरा जनपद क्षेत्र में उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि देवेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद समाचार के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुःख की इस घड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व पं. उदय राज तिवारी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने न केवल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की, बल्कि दिवंगत पिता एवं भतीजे देवेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए विधिवत श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. तिवारी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ईश्वर इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति परिवार को प्रदान करें। पं. उदय राज तिवारी ने कहा कि देवेश सिंह एक होनहार और संस्कारवान युवक थे, जिनका इस प्रकार असमय चले जाना समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा समाज इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
पं. उदय राज तिवारी की उपस्थिति और संवेदनशील व्यवहार से शोकाकुल परिवार को काफी मानसिक संबल मिला। उनके साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text