SPV

महारानी अवन्तिबाई पब्लिक स्कूल में मनाई गई पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती

विमल मिश्रा
स्वतंत्र पत्रकार विजन

लखीमपुर खीरी।
क्षेत्र के ग्राम देवीदीन पुरवा स्थित महारानी अवन्तिबाई पब्लिक स्कूल में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बारी बारी से कल्याण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व निघासन मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह सेंगर ने बाबू जी के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए कहा कि कल्याण सिंह (5 जनवरी 1932 – 21 अगस्त 2021) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। इससे पहले वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस होने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे।उत्तर प्रदेश के लोग कल्याण सिंह जी को प्यार से बाबूजी पुकारते थे और उन्हें 26 अगस्त 2014 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।उन्हें प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में जाना जाता था। उन्हें वर्ष 2022 में भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रधान रमेश लोधी ने बताया कि बाबू जी कल्याण सिंह जी की ही देन है कि आज भगवान राम जी का भव्य मंदिर अयोध्या में बन कर तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन 22 नवम्बर को होने जा रहा है उसी दिन पूरा देश दीपावली मना रहा है।
राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला संगठन महामंत्री भगौती प्रसाद लोधी ने बताया कि बाबू जी ने राम मंदिर के लिए अपनी कुर्सी त्याग दी थी।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक रतीराम लोधी,राजकिशोर लोधी,मोहन लाल, रामचंद्र, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार व गयाप्रसाद सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version