SPV

श्रीराम के उत्सव में किन्नर का होगा योगदान, शुभ शगुन पहुंचाएंगे किन्नर

संवाददाता
स्वतंत्र पत्रकार विजन

अयोध्या श्रीराम मंदिर में श्रीरामलाल के विग्रह प्रतिष्ठा का शुभ शगुन लेकर किन्नर भी आएंगे। किन्नर घरघर जाकर मंगलगान गाएंगे। इसके बाद राम का न्योता स्वरूप हल्दी और अक्षत बांटेंगे। इस दौरान माताओं, बहनों बच्चों और पुरुषों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेने का अनुरोध करेंगे।
किन्नर श्रीरामलला विग्रह प्रतिष्ठा का न्योता बांटेंगे। इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट इसमें उनकी मदद करेगा। वो श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति से संपर्क करके किन्नरों को अवध का हल्दी और अक्षत उपलब्ध कराएगी। किन्नर कॉजल और किन्नर सुमन इस कार्यक्रम की अगुआई करेंगी।”
किन्नर काजल ने कहा कि प्रभु श्रीराम से किन्नर समाज का त्रेताकाल से नाता है। हमारे पूर्वजों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है। कलयुग में हम जिसे आशीर्वाद देंगे,वह फलीभूत होगा। हमारे राम की कृपा से होता है।

यही वजह है कि हमें लोग शुभ कामों में बुलाते हैं। उपहार भी देते हैं। ऐसे में प्रभु श्रीराम के उत्सव में हम पीछे रहने वाले नहीं हैं। किन्नर सुमन ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद अयोध्या में मेरे प्रभु श्रीराम का नव्य और भव्य मंदिर का स्वरूप देखने को मिल रहा है।
यह एक अद्भुत संयोग है। ऐसे में हम अपने राम से अलग कैसे हो सकते हैं। हम लोगों ने योजना बनाई है कि श्रीरामलला के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को न्योता घर-घर जाकर पहुंचाएंगे।

Exit mobile version