SPV

संविधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ

रिपोर्ट गुड्डू यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

गाजीपुर – आज जनपद गाजीपुर में संविधान दिवस रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में अपर जिलाधिकारी वि0/र0 अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी सदर एवं समस्त कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारियों  की उपस्थिति  पर संविधान दिवस पर सभी के साथ शपथ दिलायी। उन्होने बताया कि संविधान को पूरा होने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था जिसके बाद यह 26 नवंबर 1949 में बनकर तैयार हुआ। इसके बाद इसे लागू होने में कुछ समय लगा। अंत में हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। जिसके बाद से ही इस दिन को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। संविधान की उद्देशिका का शपथ दिलाया दिलाने के उपरान्त बताया कि आज डा0 बी0आर0 आम्बेडकर ने 25 नवम्बर सन् 1949 को संविधान सभा के अंतिम भाषण में कहॉ था कि ”संविधान चाहे जितना अच्छा हो यदि उसे संचालित करने वाले लोग बुरे है तो वह निश्चित बुरा हो जाता हैं और यदि उसे संचालित करने वाले लोग अच्छे है तो वह संविधान निश्चित अच्छा होता है”। इस संगोष्ठि में संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्त्तव्यो, महात्मा गांधी, डा0 भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के विचारों से समस्त कर्मचारीगण को अवगत कराया गया व उनके आदर्शो को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने विकास भवन सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान का सम्मान एवं उसे अंगीकृत करने से संबंधित संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने  कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना, संविधान का सम्मान एवं उसे अंगीकृत करने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय संविधान दिवस पर अपर उप जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा बताते हुए कहा कि हमारे संविधान में देश के हर नागरिकों का मौलिक अधिकार, कर्तव्य और स्वतंत्रता का भाव उल्लिखित है, जिसका हम सभी को आदर एवं सम्मान के साथ निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट डॉ0 सुनील कुमार, ईडीएम राकेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version