SPV

गाजीपुर डाला छठ की रही धूम पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने दिया अर्ध्य

रिपोर्ट

शशिकान्त जायसवाल स्वतंत्र पत्रकार विजन

ग़ाज़ीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र में महापर्व डाला छठ के अवसर पर आज नरवा गंगा घाट गहमर मे गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तीन दिवसीय इस महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाओ और श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्ध्य देकर उपवास तोड़ा। इस मौके पर छठी मइया और सूर्य देव की पूरे विधि विधान के साथ पारम्परिक तरीके से पूजा अर्चना की गई। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने जिले के गहमर नरवा गंगा घाट पर महापर्व मनाया। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने अपने गांव गहमर में नरवा गंगा घाट पर अर्घ्‍य दिया। इस दौरान भारी भीड जमा रही। पूर्व विधायक ने महापर्व डाला छठ में पूरे विधि विधान के साथ शिरकत किया और लोगो को महापर्व की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version