SPV

महा पर्व छठ पूजा की समस्त जनपद वासियों को बीजेपी विधायक अनिल त्रिपाठी ने दी बधाई

कमलेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार विजन

संतकबीरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है यह चार दिन का त्योहार है भगवान भास्कर की आराधना का लोकपर्व सूर्य षष्ठी कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि में मनाया जाता है. लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मेहदावल 312 विधानसभा से विधायक अनिल त्रिपाठी ने सभी जनपद वासियो को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. महापर्व छठ के अवसर पर जिले की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की है तथा जनपद वासियो से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं

Exit mobile version