SPV

महिलाएं स्वस्थ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत हों – अजय मिश्र “टेनी”

*नारी वंदन शक्ति कार्यक्रम के प्रति महिलाओं में दिखा उत्साह, उमड़ी भारी भीड़

*निघासन स्थित क्रय-विक्रय समिति में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को किया संबोधित

विमल मिश्रा
स्वतंत्र पत्रकार विजन

लखीमपुर खीरी।
जिले के निघासन में स्थित क्रय विक्रय समिति में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रति महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।दूर दराज के गांवों से कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब देखकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र “टेनी” भी काफी गदगद दिखे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की बहनों द्वारा स्वागत गीत से की गई।मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र “टेनी” के पहुंचते ही महिलाओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।बताया कि महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का बीड़ा भी सरकार ने उठाया है।भाजपा सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम किया है।आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है।मोदी जी का उद्देश्य है कि महिलाएं स्वस्थ हों,सुरक्षित हों और आर्थिक रूप से उनकी स्थिति मजबूत हो।गृह राज्य मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है।नौ वर्ष पहले महिलाएं बाहर निकलने में संकोच करती थी।आज मैं देख रहा हूं चारों सड़कें जाम हैं।चारों तरफ महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही है।इतना बड़ा परिवर्तन हुआ है कि आज पुलिस में लड़कियां बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है और सीमा की सुरक्षा में भी देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हूं। मैं आपके बीच नारी वंदन का अधिकार बताने आयी हूँ।उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला है और महिलाएं आज सुरक्षित हैं।
इस सफल कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह सेंगर थे।मुख्य अतिथि ने सफल आयोजन के लिए उनकी तारीफ भी की।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संगमलाल मिश्रा ने किया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह “संजय”, कनकपाल सिंह राणा,निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, रतीराम लोधी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय गिरि,दयाशंकर मौर्य, संतोष कुमारी सिंह, शिप्रा,प्रतिमा सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेश गुप्ता, विपिन मौर्य विनोद मौर्य, हरीश पाण्डेय,मोनू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिभागिता रही।

Exit mobile version