SPV

मुख्यमंत्री के संम्भावित कार्यक्रम के लिए सुखपुरा स्टेडियम का निरिक्षण करने पहुंचे एसडीएम बांसडीह व विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह

रिपोर्टर मुकेश सिंह

स्वतंत्र पत्रकार विजन

सुखपुरा।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में संभावित आगमन को लेकर बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह के साथ उप जिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने स्थल चयन को लेकर सुखपुरा खेल मैदान का जायजा लिया। तीन नवम्बर को बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आगमन हो सकता है।
इसको लेकर जगह का आकलन किया गया। बांसडीह विधायक केतकी सिंह दुरभाष पर बताया कि संभावना है कि तीन नवम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हो सकता हैं। सीएम के संभावित आगमन को लेकर आज जगह चयन के लिए निरीक्षण किया गया हैं।

आज शाम तक सीएम के कार्यक्रम के लिए जगह फाइनल हो जाएगा। बांसडीह विधायक ने बताया कि जिन जगहों का आंकलन किया गया है। इन सभी जगहों में जो सबसे उपयुक्त होगा उसी जगह पर मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर प्रधान अभिमन्यु चौहान,राजू दूबे ,विजय सिंह, प्रमोद सिंह, हरेंद्र सिंह अप्पू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version